भिलाई में अवैध सामाजिक भवन को तोड़ा जाएगा, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट, आकाश गंगा सुपेला सब्जी मण्डी के लिए स्थल चयन, स्लाटर हाउस एवं सुपेला थाना के पीछे अवैध सामाजिक भवन का निरीक्षण वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने किया। सुपेला थाना के पीछे एस.एल.आर.एम. सेंटर के समीप कुछ लोग अवैध रूप से सामाजिक भवन का निर्माण कर संचालित कर रहे हैं। उक्त भवन को तोड़ने आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला को निर्देशित किया। निर्देश पश्चात तत्काल राजस्व टीम ने कार्रवाई की।

विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने जोन 01 अंतर्गत नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर मैदान में बरसात के पानी के निकासी की व्यवस्था बनाने एवं उखड़े हुए पेवर ब्लाक को बदलने निर्देशित किया।

आकाश गंगा सुपेला सब्जी मण्डी का स्थल छोटा होने के कारण आने-जाने वाले को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त मण्डी को हटाकर अन्य स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिसके लिए स्थल चयन किया जा रहा है, स्थल मिलते ही मण्डी को शिफ्ट किया जाएगा। नेहरू नगर स्थित स्लाटर हाउस संचालन के लिए निविदा जारी किया गया है। उक्त स्लाटर हाउस का अवलोकन कर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नियम-शर्तो के तहत प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शीध्र प्रारंभ करने निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...