दुर्ग में कांग्रेस की बैठक में हंगामा : मदन जैन पर भीतरघात का आरोप, कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस में रहकर पार्टी से गद्दारी नहीं चलेगी’ के लगाए नारे

दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे “संगठन सृजन अभियान 2025” के तहत आज दुर्ग शहर में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जमकर बवाल हुआ। बैठक में प्रभारी सीजू एंथोनी, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, आर एन वर्मा, धीरज बा कलीवाल, दीपक दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल रहे।

मीटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी और उसके प्रत्याशी के ख़िलाफ़ काम करने वाले पूर्व पार्षद मदन जैन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे पार्टी विरोधी को पहले बाहर करें फिर चर्चा करें। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जो-जो कांग्रेस के ख़िलाफ़ साज़िश करेगा, उसका चेहरा समय रहते जनता के सामने लाया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुलकर आरोप लगाया कि मदन जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा का चुनाव के दौरान खुलकर विरोध किया तथा भाजपा से मिलीभगत कर पार्टी को नुकसान पहुँचाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसे और भी नाम हैं जो कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं और समय आने पर उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

सभी ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की कि “कांग्रेस में रहकर कांग्रेस से गद्दारी नहीं चलेगी।” अरुण वोरा को हराना असंभव था, उन्हें केवल एक सुनियोजित साज़िश के तहत हराया गया है।” इस बैठक में 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं का मानना था कि मदन जैन जैसे लोग ही कांग्रेस संगठन को भीतर से कमज़ोर कर रहे हैं और ऐसे तत्वों पर सख़्त कार्रवाई आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...