छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री वर्मा से की मुलाकात, भाड़े की बताई समस्या

भिलाई। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (cctwa) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अल्ट्राटेक कुकुरडीह प्लांट के भाड़े में आ रही परेशानी के बारे में जानकारी दी और बताया कि लगातार मांग के बाद भी अल्ट्राटेक कुकुरडीह द्वारा भाड़ा नहीं बढ़ाया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें भी सम्पूर्ण जानकारी दी, जिस पर उन्होंने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के साथ संरक्षक अशोक जैन, सुधीर अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, प्रवक्ता अरुण तुलस्यान, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, संगठन मंत्री गणेश जैसवाल, सुखदेव सिंह सिद्धू (अध्यक्ष Rbkps) सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष अग्रवाल , सुब्रत डे सुखदेव सिंह ,जसवंत सिंह सैनी ,सनोज सिंह ,वैभव जग्गी, सुखमोहन सिंह बावा ,पुरुषोत्तम भीटे ,मिथलेश वर्मा, हरविंदर खंडूजा धनवंत सिह गिल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...