छत्तीसगढ़ के नए CS होंगे विकास शील: 30 सितंबर को अमिताभ जैन होंगे सेवानिवृत्त, आदेश हुआ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर होने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया है। वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं।

गौरतलब है कि विकास शील केंद्र सरकार के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर पदस्थ थे। उन्हें जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने तीन वर्ष की अवधि के लिए इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पद पर भेजा था। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में डीओपीटी (DoPT) को पत्र लिखा। उसके बाद केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर को एशियन डेवलपमेंट बैंक को पत्र भेजकर विकास शील को रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू की। मात्र एक दिन बाद, 13 सितंबर को ही उन्हें मनीला से औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...