शिवनाथ नदी में मिला दुर्ग के राइस मिल कारोबारी का शव, 24 घंटे से थे गायब

भिलाई। दुर्ग के लापता राइस मिल कारोबारी अनिल बंसल का शव शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। उनकी सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डोमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बता दें कि दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी 48 वर्षीय कारोबारी अनिल बंसल बुधवार सुबह से ही लापता थे। बुधवार सुबह पौने दस बजे वह रायपुर जाने की बात बोलकर घर से निकले थे, जो वापस घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर 12:40 बजे अपने दोस्त से लास्ट बातचीत की थी। इसके बाद फोन स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अनिल बंसल पेशे से राइस मिल में ठेकेदारी करते हैं। दुर्ग संभाग एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि आज करीब दोपहर 3 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शिवनाथ नदी में कोई व्यक्ति कूद गया है, तो तुरंत मौके पर एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि शिवनाथ नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से नदी में जो शव दिख रहा है वह 20 किलोमीटर आगे निकल चुका है।

एसडीआरएफ की टीम ने 20 किलोमीटर आगे जाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम को आज शाम 7 बजे देवकर के पास शिवनाथ नदी में कारोबारी अनिल बंसल का शव मिला, जिसे नदी से बाहर निकाला गया और परिजनों को सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...