सांसद के साथ सुपेला मार्केट की हर दुकानों में पहुंचे विधायक रिकेश, GST रिफार्म पर व्यापारियों से चर्चा कर दी बधाई, स्वदेशी स्लोगन पोस्टर भी बांटे

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें जीएसटी रिफार्म की भाजपा नेताओं ने बधाई दी। विधायक रिकेश सेन के साथ महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी और भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी मौजूद रहे।

विधायक सेन ने सुपेला मार्केट के सराफा लाईन, आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री में व्यवसायियों के प्रतिष्ठान पहुंचकर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। सेन ने जीएसटी रिफार्म के बाद आए बदलाव के संबंध में व्यापारियों से चर्चा भी की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार जीएसटी रिफार्म के बाद से ही दीपावली की खरीददारी होने लगी है। त्यौहार से पूर्व जीएसटी रिफार्म का मोदी सरकार का फैसला व्यवसायी और उपभोक्ता दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रिकेश सेन का व्यापारियों ने अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा बांटे जा रहे स्वदेशी स्लोगन पोस्टर और स्टिकर दुकानों में लगाया।

गौरतलब हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय सुपेला पहुंची महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौहान ने विधायक रिकेश सेन के साथ पैदल मार्केट भ्रमण के बाद आकाशगंगा दुर्गोत्सव की महाआरती में शामिल होकर महाभोग भी ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा वैशाली नगर, सुपेला और कैंप मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

बिलासपुर में अभिनेता रवि किशन ने युवाओं के साथ...

बिलासपुर। शहर में आयोजित पंखिड़ा डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अपने...

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों को पिकअप ने मारी टक्कर,...

रायपुर/पाटन। छत्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ देर रात बड़ा सड़क हादसा हो...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है।...