भिलाई जिला साहू संघ की बैठक: खिलावन व तुलसी साहू बनाए गए सलाहकार, 28 मार्च को मनाई जाएगी कर्मा जयंती, मीडिया व अधिवक्ता आदि प्रकोष्ठ जल्द किए जाएंगे गठन

भिलाई। जिला साहू संघ भिलाई नगर की आवश्यक बैठक अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें भिलाई जिला अंतर्गत चारों तहसील अध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भिलाई जिला में दो सलाहकार खिलावन साहू व तुलसी साहू अधिवक्ता उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ को नियुक्त किया गया। उसके बाद एजेंडा पर चर्चा करते हुए आय- व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष उपेंद्र साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संस्था का सेविंग एकाउंट यूको बैंक सिविक सेंटर में खोलने की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत आजीवन सदस्य व संरक्षक सदस्य बनाने जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में वार्षिक आम चुनाव अप्रैल में कराए जाने की जानकारी दी गई।

तब तक प्रदेश के सभी जिला, तहसील व परिक्षेत्रीय व स्थानीय स्थानीय चुनाव यथास्थिति में रहेगा। वहीं कर्मा जयंती 28 मार्च पापमोचनी एकादशी को अपने-अपने स्तर पर व तहसील और परिक्षेत्र में संयुक्त रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिला संगठन में विभिन्न प्रकोष्ठों में महिला, न्याय व युवा प्रकोष्ठ का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा, साहित्य,अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सा व मीडिया प्रकोष्ठ का जल्द गठन किए जाने पर जोर दिया गया। इसमें में जिलाध्यक्ष हरिद्वारका साहू, महासचिव अमोल दास साहू, सलाहकार खिलावन साहू, तुलसी साहू, संतोष साहू, रामकुमार साहू, संतोष साहू, चंद्रभूषण साहू, मुन्ना लाल साहू, डॉ. देव शरण साहू, संतुराम साहू, बाबूलाल साहू, खेद राम साहू, विमल साहू, सरोज साहू, रामदेव साहू, शिवकुमार साहू, रामकुमार साहू, विशंभर साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...