CG-दोहरा हत्याकांड: मां-बाप की हत्या कर घर में ही दफना दिया शव, नाबालिग पुत्र पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोन्दला में बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव को घर में दफना दिया है। घटना चार-पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। अपचारी बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रांरंभिक सूचनाओं के अनुसार घटना कि सूचना ऐराम सिंह ने दी। जिसके अनुसार 50 वर्षीय जयराम सिंह और 45 वर्षीया फूल सुंदरी सिंह की हत्या कर उनके शव उन्हीं के घर में गाड़े गए है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार हत्या का आरोप मृतक दंपति के नाबालिग पुत्र पर लगा है।

सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने उदयपुर पुलिस को उक्ताशय की सूचना मिलने की पुष्टि की है और जानकारी दी है कि घटना स्थल के लिए उदयपुर की पुलिस टीम रवाना हो गई है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...