रायपुर में स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी: विधि-विधान से किए पूजा-अर्चना… श्रद्धालुओं के बस को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए किया रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री चौधरी और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

वित्त मंत्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि मां महाकाली सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करें। मैं कामना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़े और यहां के लोगों का जीवन सुख-शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो। गौरतलब है कि डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...