न्यायधानी में 16 साल की लड़की से रेप: पहले नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, भगाकर ले गया… भर दिया मांग में सिंदूर और बोला – शादी हो गई हमारी… फिर शारारिक संबंध बनाया, अब गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की, युवक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। उसने लड़की के मांग में सिंदूर लगा दिया और बोला हमारी शादी हो गई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले में अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

TI हरविंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिली। तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान दो दिन बाद पता चला कि ग्राम नेवसा में रहने वाला 21 साल के मनोहर सूर्यवंशी उसे अपने घर में रखा है। खबर मिलते ही पुलिस ने गांव में दबिश दी, तब युवक के साथ लड़की भी मिल गई।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोहर सूर्यवंशी ने एक साल पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। उसकी बातों में आकर लड़की उसके साथ चली गई। फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर लगा दिया और शादी करने की बात कही।

पुलिस ने लड़की के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके प्रेमी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 बहला कर ले जाने के साथ ही धारा 376 के तहत दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...