100 किमी पदयात्रा कर डोंगरगढ़ पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, मां बम्लेश्वरी से की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

दुर्ग। नवरात्रि पर धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने महिलाओं के साथ 100 किलोमीटर पदयात्रा कर डोंगरगढ़ पहुंची और मां बमलेश्वरी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

24 सितंबर को जामुल दुर्ग से शुरू हुई इस यात्रा में 100 से अधिक महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सरस्वती बंजारे ने कहा कि यह पदयात्रा नारी शक्ति और एकता का प्रतीक है। माता रानी का जयकारा लगाते हुए यह यात्रा कब पूरी हो गई, पता ही नहीं चला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG कैडर के IAS एस. जयवर्धन की दिल्ली में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई...

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

‘अपना वाला गाना बजाओ’ पर हुआ महाभारत : गणेश...

धमतरी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान धुमाल बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, तोड़फोड़ और हथियार लहराने तक...