CG News : कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, भोपाल में MBBS की कर रहा था पढ़ाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक संस्कार भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह का बेटा संस्कार सिंह भोपाल में एमबीबीएम की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्र और दहशरा के मौके पर वह घर आया हुआ था, जहां आज सुबह उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

इस घटना मेें जहां संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...