देवर ने भाभी और भतीजी की हत्या कराने 5 लाख की दी सुपारी, साजिश नाकाम, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी की हत्या कराने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश का मकसद SECL में अनुकंपा नियुक्ति पर कब्जा जमाना था, लेकिन उसका प्लान नाकाम हो गया। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड देवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी का है।

जानकारी के अनुसार, मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास गृहिणी है। वो अपनी बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती है। शुक्रवार की रात दोनों मां-बेटी खाना खाने के बाद सो गई थी। शनिवार सुबह की नींद खुली तब वो मुंह धोने के लिए पीछे का दरवाजा खोली तो नकाबपोश दो युवक घात लगाए बैठे थे। दरवाजा खोलते ही युवकों ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ी तब युवकों ने महिला पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले से बृहस्पति और उसकी मां खून से लथपथ होकर घायल हो गई। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी उनके घर पहुंच गए। तब हमलावर बदमाश वहां से भाग गए।

पड़ोसियों ने दोनों मां-बेटी को इलाज के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला का पति तारकेश्वर एसईसीएल में नौकरी करता था। पति की मौत के बाद उसे पेंशन और बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस ने घटना को लेकर मिले क्लू के आधार पर हमला करने वाले तनौद निवासी नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को हिरासत में लिया। दोनों ने पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला के देवर विष्णु प्रसाद श्रीवास को पकड़ा, वो भी जांजगीर-चांपा के तनौद में रहता है। उसने अपने बहन दामाद कृष्ण श्रीवास के साथ मिलकर तनौद के नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को हत्या की सुपारी दी थी। हत्या के लिए 5 लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें 70 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे।

पुलिस ने महिला के देवर विष्णु श्रीवास के साथ ही कृष्ण श्रीवास, हमलावर नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और डंडा भी बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...