सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का दशहरा – दीपावली मिलन समारोह, ठाकुर ने कहा – ऐसे आयोजन से बढ़ता है भाईचारा और प्रेम

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन भिलाई नगर का दशहरा – दीपावली मिलन समारोह का आयोजन एसोसिएशन के सेक्टर 7 सड़क 01 स्थित कार्यालय में 12 अक्टूबर को हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीबी एस ठाकुर व संरक्षक आरपी शर्मा की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण माहौल में समारोह मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को दशहरा – दीपावली पर्व की बधाई दी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीबी एस ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी से मिलकर उनका हाल-चाल जानने का अवसर मिलता है। इससे भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। समाज में प्रेम और सौहार्द का माहौल बने रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।

एसोसिएशन के संरक्षक आर. पी. शर्मा ने कहा कि दशहरा- दीपावली का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को मनाते हुए हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। दशहरा – दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्यों के लिए स्वाल्पाहार का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी। दशहरा – दीपावली मिलन समारोह में एसोसिएशन के
बी.बी.एस. ठाकुर, आर.पी. शर्मा,. बी. दवे, रविन्द्र उपाध्याय. पी.सी. श्रीवास्तव, नीलकंठ साहू, संतोष सिंह गौर, केपी चौधरी, श्रीकांत द्विवेदी, दिग्विजय सिंह परिहार, अजीत यादव, राकेश जोशी, जगदीश उईके, जीसी पति महेश सिन्हा, विजय कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र तिवारी, लल्लन सिंह,चिंतामणि वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...