भिलाई के ज्वेलरी शॉप में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग में छोटे भाई ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई के ज्वेलरी शॉप में हाथ साफ कर दिया। दोनों ने 40 नग मंगलसूत्र पर हाथ साफ किए, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी ज्वेलरी शॉप के मालिक रवि सोनी ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि भाई राजकुमार सोनी (50) करीब 9 महीने से शॉप में सेल्समैन का काम कर रहा था। 13 अक्टूबर की शाम दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान राजकुमार ने लाकर से 40 नग सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने त्रिनयन ऐप की मदद से आरोपी की लोकेशन और अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में राजकुमार को रायपुर की ओर जाते देखा। पुलिस को सूचना मिली कि उसका फुफेरा भाई सुरेंद्र सोनी रायपुर में ज्वेलरी गलाने का काम करता है। दोनों आरोपी तलाशी के दौरान लोकेशन ट्रेस कर दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित राजकुमार के किराए के मकान में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया और चोरी के 29 मंगलसूत्र, 11 मंगलसूत्र को गलाकर बनाए गए दो सोने के बिस्किट और 2 लाख रुपए कैश बरामद किए।

आरोपी चोरी के बाकी सोने को गलाने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...