पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, पटाखे फोड़कर भोजन भी किया

कवर्धा। दिवाली के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और सबके मंगलमय जीवन और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भावना बोहरा के साथ ग्राम सेमरहा के बच्चों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी, उनके साथ पटाखे फोड़ें, एक दूसरे का मुंह मीठा किया और विधायक भावना बोहरा के साथ रात्रि भोजन भी किया।

भावना बोहरा ने बच्चों को ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद दिया, उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज दीपावली के अवसर पर ग्राम सेमरहा के बच्चों का आगमन हुआ। उनके साथ दीपावली मानकर मन को बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। उनके चेहरों की मुस्कान और खुशी देखकर मन को यह संतोष है कि एक अभिभावक के रूप में मैनें उनके प्रति जो जिम्मेदारी ली है उसे हमेशा पूरी करती रहूंगी। ये सभी बच्चे मेरे परिवार का हिस्सा है इसलिए मेरा हमेशा यही प्रयास रहा है कि हर त्योहार में उनके साथ रहूं, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई कमी न होने दूं, उनके परिजन उन्हें जो खुशियां देते उन्हें मैं पूरा कर सकूं, मेरा बस यही प्रयास है।

उन्होंने कहा, उनकी शिक्षा में कोई अवरोध न आए, उनका भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित हो इसके लिए मेरी जो भी जिम्मेदारी बनती है उसे मैं हमेशा निभाऊंगी। उनके हर सुख-दुख, तीज-त्योहार में मैं उनके साथ हूँ। उनके परिजनों की कमी को तो मैं पूरा नही कर सकती लेकिन, मेरा एक ही लक्ष्य है कि उन्हें अपने जीवन मे आगे बढ़ने, सफल होने और सही राह चुनने के लिए मैं एक माध्यम बन सकूं। किसी भी परिस्थिति में उन्हें अकेला और अपने परिजनों की कमी महसूस न हो इसके लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी। उनसे एक भावनात्मक जुड़ाव भी है उन्हें कोई तकलीफ न हो किसी भी चीज की कमी न हो इसके लिए मैं लगातार उनसे संपर्क में रहती हूं और विशेष पर्व और त्योहार में उनके साथ मिलकर मानना मुझे स्वयं को एक सुखद अनुभव प्रदान करता है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज दीपावली का पर्व है। यह पर्व न केवल हमारी परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संगम भी है। भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की खुशी में पूरा देश उनके आगमन का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं और एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों को पूरा करने का मैंने हमेशा प्रयास किया। इस प्रयास में पंडरिया विधानसभा की प्रत्येक जनता का मार्गदर्शन, सुझाव एवं सहयोग मुझे मिलता रहा है और मुझे विश्वास है आगे भी यह सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा। पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों को हम गति दे रहें हैं, जनता की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर उसका विस्तार कर रहें हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सुशासन एवं किसानों के कल्याण के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते दिखे...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो...

सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष टीईटी परीक्षा, राज्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आज...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...