CG News : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत पदेडा़ के हिरोलीपारा में तीन आदिवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई। दोपहर नहाने के दौरान तीनों बच्चे तालाब में डूब गए। इस घटना के बाद गांव में दिवाली की खुशी मातम में बदल गई। गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा है कि दो बच्चे हिरोलीपारा स्कूल व एक बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत रहा, जिनकी उम्र लगभग 4-6 साल की बताई जा रही है। जिनके नाम दिनेश कोरसा, नवीन हपका (कक्षा 2 री) व मनीता हपका (आंगनबाड़ी) बताया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन व शिक्षा विभाग को दी गई है।

प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। तीनों बच्चों को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बीजापुर लाया जायेगा। पदेडा के पूर्व सरपंच गुड्डू कोरबा ने इस घटना की जानकारी दी व बताया कि यहां घटना दोपहर में हुई है। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...