बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने BSP के डायरेक्टर इंचार्ज से को दी दीपावली की शुभकामनाएं, महापात्रा ने एंसिलरी उद्योगों को नए पुर्जे बनाने का मौका देने का दिया आश्वासन

भिलाई नगर। दीपावली के शुभ अवसर पर बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्रा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर इंचार्ज महापात्रा ने भी सारे एंसिलरी उद्योगों को अपनी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह मुलाकात हुई। एंसिलरी उद्योगों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। डायरेक्टर इंचार्ज महापात्रा ने आस्वस्त किया कि एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि भिलाई की एंसिलरी बहुत ही डेवलप एंसिलरी है। एंसिलरी उद्योगों को और भी नए-नए कल पुर्जे बनाने का मौका देंगे। भविष्य में एंसिलरी उद्योगों का व्यापार बढ़ाने का अवसर देंगे। इस संबंध में अपने अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा कर एंसिलरी उद्योगों के हित में जो भी संभव होगा वह किया जाएगा।

एंसिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष दासगुप्ता ने इस मुलाकात को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर इंचार्ज एंसिलरी उद्योगों को बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर हैं। आज उन्होंने एंसिलरी उद्योगों को लेकर जो आश्वासन दिया हम उसके लिए उनके आभारी हैं। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, सचिव वरुण घोष, कोर्डिनेटर अवी सहगल, वरिष्ठ सदस्य योगेश गुप्ता, डी राय चौधरी और हरीश मुदलियार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...

छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने लंबे समय से चली...