बड़ी सौगात : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए सरकारी कॉलेज, 132 पदों पर होगी भर्ती, उच्च शिक्षा विभाग ने दी स्वीकृति

रायपुर। साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रस्तावित 4 नए सरकारी कॉलेजों की स्थापना को स्वीकृति दे दी है. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इन कॉलेजों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) और किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी.

मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर और बस्तर जैसे जनजातीय बहुल और भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. दूरस्थ अंचलों की बेटियों और बेटों को अब कॉलेज की पढ़ाई के लिए अपने घरों से दूर दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा.

132 पदों पर निकली भर्ती
इन चारों महाविद्यालयों के लिए कुल 132 पदों (प्रति महाविद्यालय 33 पद) के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति भी राज्य शासन ने दे दी है. स्वीकृत पदों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ाधिकारी, सहायक ग्रेड-1 और प्रयोगशाला कर्मी आदि शामिल हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान बवाल : वन...

गरियाबंद। जिले के करका क्षेत्र के जंगल में अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के...

झीरम पीड़ित 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवारों ने अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की...

कवर्धा में 2 करोड़ की सड़क पर सवाल :...

कवर्धा। जनमन योजना के तहत चिमरा से बरभांवर तक बनाई गई करीब 3 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।...

बिलासपुर में मोबाइल हैक कर G-Pay से 1.16 लाख...

बिलासपुर। शहर के भारतीय नगर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। गोपाल पटेल के मुताबिक उनका मोबाइल हैक होने के...