छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर, घर के आंगन में मिली पति-पत्नी की लाश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। आज सुबह घर के आंगन में दोनों की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भेंड्रा के आश्रित ग्राम कपाटडेरा निवासी गुरुवार सिंह राठिया 35 साल, मनीता राठिया 30 साल की बीती रात तकरीबन नौ बजे अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सिंह राठिया रोजी मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदि था।

दोनों पति-पत्नी के तीन छोटे बच्चें हैं, बीती रात मासूम बच्चों की आंखों के सामने ही आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों के शव को घसीट कर आंगन में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। आज सुबह दोहरे हत्या की सुचना मिलते ही घरघोड़ा थाने की पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक के साथ मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात् दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस गांव के ग्रामीणों के अलावा पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

बताया यह भी जा रहा है कि दो लोगों के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम पीड़ित 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवारों ने अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की...

कवर्धा में 2 करोड़ की सड़क पर सवाल :...

कवर्धा। जनमन योजना के तहत चिमरा से बरभांवर तक बनाई गई करीब 3 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।...

बिलासपुर में मोबाइल हैक कर G-Pay से 1.16 लाख...

बिलासपुर। शहर के भारतीय नगर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। गोपाल पटेल के मुताबिक उनका मोबाइल हैक होने के...

लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई से...

अंबिकापुर। लुण्ड्रा वनपरिक्षेत्र के चेन्द्रा वनपरिसर अंतर्गत गंझाडांड़ और लालमाटी के जंगलों में सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया...