शिक्षक गिरफ्तार: 10वीं की छात्रा को प्रैक्टिकल में फेल करने की दे रहा था धमकी… पास करवाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव… अश्लील वीडियो और मैसेज भी भेजता था, अब गिरफ्तार

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर आरोप है की वो प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी देकर छात्रा से अश्लील हरकत करता था। शिक्षक अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर लगातार छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा 10वीं की छात्रा है। शर्मनाक ये घटना कोरिया के बैंकुठपुर की है। जानकारी के मुताबिक छात्रा ग्राम सलका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ती है।

28 फरवरी को छात्रा ने स्कूल के शिक्षक नैयर अंसारी की कारगुजारी अपनी मां को बतायी। छात्रा के मुताबिक नैयर क्लास छठी से उसे ट्यूशन पढ़ा रहे हैं, दो महीने पहले से वो नीच हरकत पर उतर आये और मैसेज, फोटो और वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने लगे। छात्रा ने जब इसके लिए मना किया तो शिक्षक ने धमकी दी कि अगर वो उनका साथ नहीं दी तो उसे पैक्टिकल में फेल कर देंगे।

छात्रा ने ये पूरी घटना अपनी मां को बताया, जिसके बाद छात्रा की मां ने अपने पति, देवर के साथ मिलकर स्कूल की प्राचार्य शशिवाला खलखो से इसकी शिकायत की। जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रकरण के आरोपी मो नैयर अंसारी उम्र 42 वर्ष साकिन खुटहनपारा बैकुण्ठपुर को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...