छत्तीसगढ़ में मोंथा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

दुर्ग। साइक्लोन मोंथा बंगाल की खाड़ी से उठकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 60–80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में भी चक्रवात मोंथा का असर देखने को मिल रहा है. 28 अक्टूबर को रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विशेषज्ञ गायत्री वाणी ने बताया कि मोंथा चक्रवात की वजह से आंध्र में सबसे ज्यादा इफेक्ट होगा. ये दक्षिण छत्तीसगढ़ तरफ बढ़ेगा. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है.

इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जैसे जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, राजधानी रायपुर और दुर्ग में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...