भिलाई IIT में छात्र की मौत, डॉक्टर सस्पेंड : छात्रों का आरोप – बिना चेक किए दी थी दवाई, प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी

दुर्ग। भिलाई आईआईटी में एमपी के एक छात्र की अचानक मौत के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। आईआईटी मैनेजमेंट ने छात्र के इलाज में लापरवाही बरती। प्रबंधन ने पहली जिम्मेदारी डॉक्टर की मानते हुए उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि सौमिल चार बार हेल्थ सेंटर गया, लेकिन उसे तीनों बार डॉक्टर नहीं मिला था।

बताया जा रहा है 10 नवंबर को पांचवां दीक्षांत समारोह चल रहा था। सारा प्रबंधन आयोजन की तैयारी में व्यस्त था। हेल्थ सेंटर में डॉक्टर भी नहीं थे। इस दौरान दो छात्र की तबीयत बिगड़ी। इसमें एक सौमिल साहू था, जिसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी छात्र आईसीयू में भर्ती है। जो अब खतरे से बाहर है। जिस छात्र की मौत हुई है वह नर्मदापुरम का रहने वाला था। छात्र की मौत के बाद आईआईटी कैंपस में दो दिनों से छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि एक बार जब डॉक्टर मिला तो सौमिल का बिना चेक किए ही पैरासिटामॉल और ओआरएस देकर रवाना कर दिया। उसकी जांच तक नहीं की। अगले दिन 11 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ी और सुबह सौमिल की मौत हो गई।

9 सदस्यीय जांच कमेटी बनी

आईआईटी छात्रों की मौत के मामले में 9 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। इसमें एम्स के डॉक्टर, कलेक्टर द्वारा नियुक्त डॉक्टर, छात्र प्रतिनिधि समेत 9 लोग शामिल हैं। ये जांच कमेटी 15 दिन के अंदर पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

यह जांच कमेटी छात्रों की मांग के बाद ही बनाई गई है। यह जांच कमेटी यह लापरवाही कैसे हुई, कौन जिम्मेदार था और आगे इस तरह की कोई घटना न हो इसके लिए क्या किया जा सकता है, इस पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

डायरेक्टर बोले- हमने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को सस्पेंड किया

छात्रों के सभी आरोप पर आईआईटी के डायरेक्टर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जो भी मांगे थी उनमें हमने तीन प्रमुख मांगों को मान लिया है। ऑक्सीमीटर खराब होने की बात गलत है। छात्रों को गलतफहमी हुई थी उसे खोलने में। वहीं बीपी मशीन भी काम कर रहा था, लेकिन उस वक्त छात्र का पल्स नहीं चल रहा था, इसलिए नर्स को शक हो रहा था कि कहीं मशीन खराब तो नहीं हो गई। वहीं 9.23 को छात्रों ने एंबुलेंस को कॉल किया और वे 9.55 पर अस्पताल पहुंच गए थे। हमने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...