तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू को राज्यमंत्री का दर्जा: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…साहू समाज में उत्साह

भिलाई। भूपेश सरकार ने दो बोर्ड के अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। इनमें तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी का नाम है। संदीप साहू प्रथम तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्हें अब राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा। आज ही भूपेश सरकार की ओर से आदेश जारी हुआ। इस आदेश के बाद से साहू समाज में हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ और दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उन्होंने सरकार का आभार माना है। राज्यमंत्री के आदेश के बाद से संदीप साहू को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। वहीं उन्हें लगातार फोन-कॉल्स आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...