भिलाई में अविनाश CPL T-20 का आगाज: IPL की तर्ज पर टूर्नामेंट शुरू, फिल फाइटर बिलासपुर ने रश्मि पवार दुर्ग को दी शिकस्त, शुभारंभ में गिरीश देवांगन बोले-भूपेश सरकार खेल में करेगी हरसंभव मदद

भिलाई। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस और वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों का क्रिकेट आयोजन सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर नीरज पाल, राज्यमंत्री नीता लोधी, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, महामंत्री अरुण सिसोदिया, प्रिंस भाटिया, प्रकाश सरकार, जुनैद ढेबर, आकाश राठौर, प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इसकी शुरुआत रंगारंग आयोजन के साथ की गई।

मुख्यातिथि गिरीश देवांगन ने दीप प्रज्ज्वलन कर खिलाड़ियों और आयोजकों को टुर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि शासन द्वारा इस तरह के आयोजनों के लिए खुले दिल से सहयोग प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि टुर्नामेंट का उद्घाटन मैच फिल फाइटर बिलासपुर और रश्मि पावर सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। टॉस हार के पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान में 140 रनों के लक्ष्य निर्धारित किया। इसमें आयुष शर्मा 51 और आशीष नरेठी 30 रनों का योगदान दिया।

इसके जबाव में फिल फाइटर ने 17.4 ओवर में पुरुषोत्तम 61 गेंदों में 81 रनों की बदौलत यह मुक़ाबला 6 विकेट से जीत लिया। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सुमित सिंह, ख्वाजा अहमद, जय प्रकाश, मो. रिजवान, सिमरन सिंह, आलोक ठाकुर, राजेन्द्र नाग, अजहर अली, महेश बसाई, प्रफुल जैन सहित जिले के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...