इवनिंग वॉक में निकले मासूम की हादसे में मौत: दोस्तों के साथ निकला था टहलने, बाइक ने पीछे से मारी ठोकर, दुनिया छोड़ गया तीन बहनों का लाडला भाई

भिलाई। उसे क्या पता था कि ये इवनिंग वॉक आखिरी सफर होगा। उसे तो ये भी नहीं पता था कि जिस पुल से रोज गुजरता था, वहां उसका हादसा हो जाएगा। उन दोस्तों को भी नहीं पता था कि जिसे वो राहगीर समझ रहे थे, वो उनका दोस्त ही निकलेगा। दरअसल, एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई। बाइक सवार ने 16 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मामले में धारा-304ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि ग्राम बोरई निवासी ईश्वर लाल साहू 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ 25 फरवरी की शाम टहलने बोरई बस्ती से गनियारी सड़क मार्ग नया पूल के पास गया था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक (सीजी 07 एएच 4924) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ईश्वर को ठोकर मार दिया।

घटना में ईश्वर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शंकाराचार्य अस्पताल जुनवानी में दाखिल कराया गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। ईश्वर ग्राम बोरई में कक्षा 11वीं में पढ़ाई करता था। तीन बहनों में ईश्वर इकलौता भाई था। पढ़ने लिखने में तेज था। पिता द्वारिका प्रसाद साहू किसानी का काम करते हैं।

ईश्वर परिवार का लाडला बेटा था। उसके चले जाने से अब सिर्फ उसकी यादे हैं। समय आ रहा था ईश्वर अपने माता-पिता को पाले लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। परिजनों ने बताया कि ईश्वर हमेशा अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला करता था। घटना के दिन भी ऐसी हुआ लेकिन ईश्वर को पता नहीं था कि उसका टहलना ही उसकी जान पर आएगी।

पुल पर दोस्त बैठे हुए थे। सड़क से अन्य दोस्तों के साथ पैदल आ रहा था। बाइक वाला ठोकर मारकर स्वयं गिर गया। दोस्त समझ रहे थे बाइक वाला गिर गया। लेकिन सामने जाकर देखा तो उनका दोस्त ईश्वर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी देने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...