खुलने वाला है मैत्रीबाग: सुन सकेंगे व्हाइट टाइगर की दहाड़, प्रबंधन ने पूरी की खोलने की तैयारी…टिकट और सुरक्षा को लेकर प्रबंधन का ये है स्टैंड

भिलाई। लंबे इंतजार के बाद कल से मैत्रीबाग गॉर्डन और जू खुलने वाला है। बीएसपी प्रबंधन ने इसकी तैयारी कर ली है। मैत्रीबाग उद्यान प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने कई जरूरी बदलाव किए हैं। मास्क, सैनिटाइजर्स का उपयोग जरूरी होगा। बिना मास्क पहने लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

वहीं गेट पर तापमान जांचने के लिए अलग से कर्मी होंगे। जो मैत्रीबाग आने वाले पर्यटकों की तापमान चेक करेंगे। जानकारी के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर के बाद मैत्रीबाग तकरीबन 15 महीने तक बंद रहा। इसके बाद दूसरी लहर में भी मैत्रीबाग को बंद रखा गया।

जैसे-तैसे खुला था तो लोगों की लापरवाही की वजह से तीसरी लहर आ गई और जनवरी के बाद अब 1 मार्च से मैत्रीबाग खुलने जा रहा है। प्रबंधन से जुड़े लोगों की माने तो मैत्रीबाग में प्रवेश करने टिकट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। वहीं कटौती भी नहीं हुई है। जो रेट पहले था, उतने ही दाम टिकट के लगेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...