कल महाशिवरात्रि पर CM भूपेश देंगे पाटन को सौगात: लक्ष्मण झूले का करेंगे भूमिपूजन…कौही और ठकुराइनटोला को किया जा रहा डेवलप

दुर्ग। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पाटन में कौही और ठकुराइनटोला में भगवान शिव के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर ठकुराइनटोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन भी करेंगे।

कौही में जलसंसाधन से जुड़ी हुई 52 करोड़ 40 लाख रुपए की संरचनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री खम्हरिया नाले में छह करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे।

क्रेडा विभाग द्वारा ठकुराइनटोला में सौर सामुदायिक सिंचाई योजनाओं और तालाब भराई योजनाओं का लोकार्पण एवं कौही में सोलर पंप के माध्यम से तालाब भराई योजना का लोकार्पण करेंगे। इनकी लागत 4 करोड़ 9 लाख रुपए है।

कौही में ही क्रेडा द्वारा खर्रा एवं तर्रीघाट में क्रमशः 89 लाख और 57 लाख की लागत से सोलर पंप के माध्यम से तालाब भराई योजना का भूमिपूजन होगा। उल्लेखनीय है कि पिछली बार मुख्यमंत्री ने ठकुराइनटोला में भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां लक्ष्मण झूला बनाने की घोषणा की थी।

लक्ष्मण झूला के पीछे तट के दूसरी ओर लैंडस्केपिंग का कार्य भी किया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए 2.90 करोड़ रुपए की राशि से तटबंध का कार्य भी किया जाएगा। खम्हरिया नाला में पुल के तैयार हो जाने से 25 गांवों की 50 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा।

क्रेडा की योजनाओं के माध्यम से ठकुराइनटोला, सिकोला, तेलीगुण्डरा, जरवाय, खर्रा, तर्रीघाट में बड़ी आबादी में किसानों को खरीफ एवं रबी दोनों ही फसल के लिए लाभ पहुँचेगा। भूजलसंवर्धन के साथ ही निस्तारी सुविधा भी मिल पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...