नक्सल संगठन को बड़ा झटका : हिड़मा के करीबी एर्रा समेत 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 60 लाख का घोषित था इनाम

जगदलपुर। नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. 22 नंवबर को तेलंगाना में हिडमा के खास कमांडर एर्रा ने अपने 36 साथियों के साथ हथियार समेत सरेंडर किए हैं. सभी 37 नक्सलियों ने तेलंगाना DGP शिवधर के सामने आत्मसमर्पण किया है.

22 नवंबर 2025 को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) की मौजूदगी में 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 3 राज्य समिति सदस्य (एससीएम), 3 डीवीसीएम/सीवाईपीसीएम, 9 एसीएम/पीपीसीएम और 22 पीएम सदस्य शामिल हैं.

तेलंगाना में सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में हिडमा के खास कमांडरों में से एक एर्रा भी शामिल है. वह DKSZC मेंबर और साउथ बस्तर डिविजनल कमेटी का सेक्रेटरी रहा है. वहीं, CC सदस्य आजाद उर्फ अप्पासी नारायण भी मौजूद था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी नक्सली आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बॉर्डर और दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे. सभी को मिलाकर 60 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित था.

60 लाख रुपए का था इनाम
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 3 CCM सदस्य शामिल हैं, जिसमें 2 आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले हैं. वहीं, एक छत्तीसगढ़ का निवासी है. DGP शिवधर ने बताया कि सरेंडर करने वाले CCM सदस्यों पर करीब 60 लाख रुपए का इनाम था. CCM सदस्यों के नाम- कोय्याल साम्ब्य्या, आजाद अप्पासी नारायण अलिया रमेश और मुचाकी सोमड़ा शामिल हैं. इन तीनों पर तेलंगाना सरकार ने 20-20 लाख रुपए का इनाम रखा था.

हथियारों के साथ किया आत्मसर्मपण
आत्मसमर्पण करने वाले 37 नक्सलियों के पास से 303 राइफल, जी3 राइफल, एसएलआर, एके-47 राइफल, गोलियों और कारतूस बरामद किए गए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...