रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फार्मेसी वीक का आगाज, कुलपति डॉ. जवाहर ने कहा – देश के लिए अहम रोल निभा रहे फार्मासिस्ट

भिलाई। फार्मेसी, शिक्षा और स्वास्थ्य का उभरता हुआ ऐसा केंद्र है, जहां सभी की नजरें केंद्रीत है। फार्मासिस्ट देश के लिए अहम रोल निभा रहे हैं। फार्मासिस्ट ने जहां देश को भयंकर महामारी से बाहर निकालने में सहयोग किया, वहीं कम्युनिटी हेल्थ में भी समाज के साथ मददगार बनकर डटे हुए हैं। यह बातें सोमवार को रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक समारोह के उद्घाटन के दौरान कुलपति डॉ. जवाहर सूरीशेट्टी ने कही। उन्होंने फार्मेसी के विद्यार्थियों को इस फील्ड के जरिए समाज के साथ सीधे जुडने को सौभाग्य की बात कहा।

फार्मेसी वीक का शुभारंभ विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं के साथ किया गया। फार्मेसी के विद्यार्थियों ने एक तरफ जहां रस्साकशी में दमदखम दिखाया, वहीं कबड्डी के जरिए अपनी सहनशक्ति, फुर्ती और एकाग्रता साबित की। विद्यार्थियों ने पहले दिन अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद मेला भी लगाया, जिसमें सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। कोलकाता की झालमुड़ी से लेकर मॉर्डन जमाने के लिए परोसे जाने वाला वॉफल्स सब कुछ इसमें खास रहा।

समारोह के पहले दिन छात्रों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर फार्मेसी की फील्ड के प्रति सम्मान दिखाया। कॉलेज के भवन में फार्मेसी वीक का बैनर विमोचन किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी की थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, डिबेट और पोस्ट मेकिंग कॉम्पीटिशन कराया गया।

कार्यक्रम में रूंगटा यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डॉ. मनीष मनोरिया, स्कूल ऑफ फार्मेसी की डायरेक्टर डॉ. मधुलिका प्रधान, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. आशीष पनत, रजिस्ट्रार डॉ. एजाजुद्दीन और परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश शर्मा शामिल रहे। यह समारोह तीन दिन चलेगा, जिसमें छात्रों के लिए कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...