दुर्ग सुधार गृह से भागे 7 नाबालिग, 4 पकड़े गए, हत्या-लूट मामले के हैं आरोपी

दुर्ग। जिले के पुलगांव स्थित बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग बच्चे मौका पाकर भाग गए। घटना 28 नवंबर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 बच्चों को बरामद कर लिया है लेकिन 3 बच्चे अभी तक नहीं मिले है। बताया जा रहा है ये बच्चे दुर्ग जिले से बाहर चले गए है। फिलहाल उनकी खोजबीन जारी है।

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से आपचारी बालक भागे हो। इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चे भाग चुके हैं। 1 महीने में यह दूसरी घटना है।

इस घटना के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बाल सुधार गृह महिला बाल विकास विभाग संचालित करता है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद भी अफसरों की लापरवाही सामने आई है।

एक महीने में दूसरी बार भागे बच्चे

पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से लगातार नाबालिग बच्चों के निकल जाने की खबरें आम हो चुकी हैं। इसी महीने में दूसरी बार यह घटना हुई है। इससे पहले 3 नवंबर को भी 3 आपचारी बालक निकल गए थे। उनमें हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराध वाले नाबालिग भी शामिल हैं।

वहीं 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 आपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए। हर बार की तरह इस बार भी महिला एवं बाल विकास के अधिकारी और संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार इस पर मौन है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...