रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 8 से 12 दिसंबर तक पैसेंजर समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है. इसी क्रम में चांपा-खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है, जिसके चलते रेल मंडल ने गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है.

पैसेंजर समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके साथ ही 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 9 से 13 दिसंबर तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी. यह बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी. ठीक इसी तरह 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 9 से 13 दिसंबर को बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार चौथी लाइन परियोजना पूरा होने पर हाई-स्पीड ट्रेनों और मालगाड़ियों दोनों के संचालन में सहूलियत बढ़ेगी. इससे ट्रैफिक लोड कम होगा और ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार आएगा.

यहां चेक करें लिस्ट
68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर-9 से 13 दिसंबर तक रद्द.
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर-8 से 12 दिसंबर तक रद्द.
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर-9 से 13 दिसंबर तक रद्द.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...