वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, कोलंबो में देवेंद्र ने जीता गोल्ड मेडल, रमन सिंह, दया सिंह ने दी बधाई

रायपुर। 77 वेट क्लास में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ के मजबूत खिलाड़ी देवेंद्र वर्मा ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही बेहतरीन ताकत और तकनीक के दम पर उन्हें ओवरऑल स्ट्रांग मैन का खिताब भी मिला। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित हुई थी।

देवेंद्र वर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत के कोच ऊदल कुमार वाल्मीकि एवं उनके पर्सनल कोच श्रीनिवास साहू को विशेष बधाई दी गई है, जिनके मार्गदर्शन में यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव हो सका। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, भाजपा नेता सीनू राव, राज कुमार पांडेय, राकेश प्रसाद कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

देवेंद्र वर्मा की यह सफलता न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका यह प्रदर्शन आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...