छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल करेंगे सरेंडर, जानिए पूरा मामला…

रायपुर। सिंधी समाज के आराध्य और अग्रवाल समाज के महापुरुष को लेकर विवादित बयान देने के मामले में लगातार पुलिस अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी हुई है. इस बीच जानकारी सामने आई है कि कई दिनों से फरार अमित बघेल 5 दिसंबर को रायपुर में सरेंडर कर सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल 5 दिसंबर को रायपुर के सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर सकते हैं. इस दौरान क्रांति सेना घासीदास प्लाजा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेगी.

अमित बघेल पर 5000 का इनाम

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने कुछ दिनों पहले भगोड़ा घोषित किया था. साथ ही उनकी जानकारी देने वाले पर 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया है.

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना हुई थी. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने एक बयान दिया था. अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसके साथ ही उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी. उनके इस बयान को लेकर देशभर में विरोध हुआ. साथ ही उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारी की मांग की गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ के खर्राघाट को मिलेगी नई पहचान : मंत्री...

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों...

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड...

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...