दुर्ग में मिली युवती की जली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के करगाडीह रोड पर पुरई में सोमवार सुबह एक युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह- सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास आग से झुलसे शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी, उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटी हुई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है।

घटना पउवारा मुख्य मार्ग के पास होने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...