दुर्ग में विधायक प्रतिनिधि समेत 7 नेताओं पर FIR, कल्याण कॉलेज में NSUI ने किया था हंगामा, प्राचार्य केबिन में जबरदस्ती घुसकर पोती थी स्याही

दुर्ग। सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव व भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को जमकर हंगामा किया था। आधे घंटे तक प्राचार्य को घेरे रखा और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा की शिकायत पर आकाश कनौजिया समेत 7 नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

9 दिसंबर को सुबह कल्याण कॉलेज में दो चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने और उनसे सार्वजनिक माफी मांगने की मांग को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि निकाले गए दोनों महिलाओं को तत्काल काम पर वापस रखा जाए और उन्हें बुलाकर कॉलेज में सार्वजनिक माफी मांगी जाए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे थे। एनएसयूआई का कहना है कि उन्होंने पहले गेट पर बाहर प्राचार्य का इंतजार किया, लेकिन वो बाहर नहीं आए इसलिए हमें अंदर आना पड़ा।

कुछ देर गेट पर बैठने के बाद वे सीधे प्राचार्य केबिन में गार्ड को धक्का मारते हुए अंदर घुस गए थे। इसके बाद करीब 30 मिनट तक प्राचार्य केबिन में पर्चा फेंकने, स्याही फेंकने और जूते-चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश करने जैसे कृत्य करते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला था। दोपहर में हुई वारदात के बाद प्राचार्य ने इसकी जानकारी कल्याण कॉलेज प्रबंधन और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी। विचार विमर्श के बाद प्राचार्य ने भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज करवाया। प्राचार्य डॉ. शर्मा देर शाम थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर धारा 191(2), 221, 296, 324(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

7 नेताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर

प्राचार्य डॉ. शर्मा ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि कॉलेज में परीक्षा फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का शासकीय कार्य चल रहा था। इसी दौरान कॉलेज के ही पूर्व छात्र आकाश कन्नोजिया, दीपक पाल, आनंद यदु तथा पूर्व मानसेवी सहायक प्राध्यापक नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा सहित अन्य कुछ युवक परिसर में अनाधिकृत रूप से घुस आए। अंदर प्रवेश करते ही अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को उठाकर फेंक दिया, फाड़ दिया और उन पर स्याही गिरा दी, जिससे दस्तावेज खराब हो गए। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि युवकों ने जूते की माला बनाकर उन्हें पहनाने का प्रयास भी किया। नेमप्लेट पर स्याही पोतने और धक्का-मुक्की कर उपद्रव किया।

NSUI के प्रभारी महामंत्री बोले- ये विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया समेत अन्य नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में प्रदेश संगठन ने शासन पर विपक्ष के आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के प्रभारी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लगातार सरकार विपक्ष के आवाज को दबा रही है। अगर प्राचार्य ने गाली-गलौज कर महिलाओं को नौकरी से निकाला है तो वो गलत है। कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करवा रहे हैं, ये गलत है। पहले भी एनएसयूआई के लोगों पर लगातार एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जायज मांगों पर भी मामला दर्ज किए जा रहे हैं। चाहे वो फर्जी मेडिकल कॉलेज का मामला हो,चक्का जाम हो सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...