CG News : धान बेचने किसानों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने बढ़ाई किसान पंजीयन की तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर है. अलग-अलग कारणों की वजह से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अपना पंजीयन नहीं करा पाने वाले किसान अब 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने समिति एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन की सुविधा के लिए सभी कलेक्टरों और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कैरीफॉरवर्ड, डूबान-वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की तारीख को 15 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है.

प्रदेश में धान खरीदी जारी है. इसके बाद भी कई जिलों में किसान पंजीयन को लेकर परेशान हैं. एकीकृत किसान पोर्टल के साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने के कारण किसान धान भी नहीं बेच पा रहे. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने किसान पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है. अब किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर 15 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं.

कृषि मंत्री ने जारी किए निर्देश
किसानों को पंजीयन को लेकर हो रही समस्या को देखते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने निर्देश दिए थे. इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से जारी पत्र में एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए तहसीलदारों एवं समितियों अंतर्गत कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की गई है. साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्या पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, संचालनालय कृषि और NIC समन्वय से सभी आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी.

बता दें कि कुछ जिलों में पंजीयन विवरण में किसानों के खसरों में एकीकृत किसान पोर्टल में फसल प्रविष्टि प्रदर्शित नहीं हो रही थी. साथ ही एकीकृत किसान पोर्टल में भी तकनीकी समस्या आ रही थी, जिस कारण किसान अपना पंजीयन नहीं करा पा रहे थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...