कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। फार्म हाउस में स्क्रैप कारोबारी समेत 3 लोगों की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। खबर है कि पैसा 50 गुना करने के फेर में कारोबारी फार्म हाउस में तांत्रिक क्रिया करा रहा था। इस दौरान कारोबारी का पैसा लूटने की मंशा से वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। जहां तीन लाश मिली है उस फार्म हाउस का मालिक मृतक स्क्रैप कारोबारी असरफ कबाड़ी बताया जा रहा है। साथ में एक बैगा और एक उसका दोस्त शामिल है।


बिलासपुर से उस फार्म हाउस में 4 बैगा पहुंचे थे। 4 लाख को 4 करोड़ बनाने के चक्कर में असरफ अपने फार्म हाउस में तांत्रिक क्रिया करवा रहा था। गौरतलब है कि मृतक कारोबारी अपने पूरे परिवार के साथ फार्म हाउस पहुंचा था। जिस कमरे में तंत्र-मंत्र किया जा रहा था उस कमरे के बाहर परिवार के लोग मौजूद्ग थे।

प्रकरण में पुलिस की टीम जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पूरे मामले में खुलासा करने की बात कही जा रही है। कारोबारी का पैसा लूटने की मंशा से वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।

