भिलाई। जिला साहू संघ भिलाई नगर का चुनाव आपसी सहमति से निर्विरोध हुआ। जिला भिलाई सभा में समन्वय के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभूषण साहू, सेवाराम साहू पुरुष उपाध्यक्ष, रुखमनी साहू महिला उपाध्यक्ष, लीना साहू महिला संगठन सचिव, जीवनलाल साहू पुरुष संगठन सचिव सभी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में रूपेश साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ से डॉ सुनील साहू (संगठन सचिव), प्रदीप साहू (संयुक्त सचिव) एवं समन्वय समिति में पूर्व मंत्री रमशिला साहू, प्रदेश पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला अध्यक्ष भिलाई हरिद्वारिका साहू, साहू मित्र सभा तहसील अध्यक्ष खेद राम साहू, जामुल तहसील अध्यक्ष जनक राम साहू, तहसील साहू संघ रिसाली के अध्यक्ष डॉ कामता साहू, तहसील साहू संघ भिलाई 3 चरोदा के उपाध्यक्ष रीना साहू उपस्थित थे। सभी ने समन्वय बनाकर सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्र भूषण साहू , निखिलेश साहू, डॉ शैलेंद्र साहू थे, जिसमे चंद्र भूषण साहू को निखिलेश साहू एवम शैलेंद्र साहू ने सहमति दिए। इसी प्रकार से पुरुष उपाध्यक्ष हेतु सेवा राम साहू के लिए ईश्वर साहू थगेश्वर साहू ने सहमति दिए। महिला उपाध्यक्ष के लिए रूखमणी साहू को चंचल साहू ने सहमति दिए। पुरुष संगठन सचिव के लिए जीवन साहू को नेमचंद, सचिव महिला संगठन सचिव में लीना साहू को मंजूषा साहू ने सहमति दिए। इस तरह से मुख्य निर्वाचन अधिकारी हलधर गैंगबर ने समाज के सामने विधिवत पदाधिकारियों की घोषणा की। सह चुनाव अधिकारी के रूप में पूना राम कलिहारी, ओम प्रकाश साहू, लखेंद्र साहू, संतु राम साहू, सोभू राम साहू, परदेशी राम साहू का विशेष सहयोग रहा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष धनशय साहू, समस्त पदाधिकारी सुंदर लाल साहू, हीरा शंकर साहू संगठन सचिव साहू मित्र सभा, पूर्व संयुक्त सचिव राम कुमार साहू देवेश साहू अध्यक्ष सेक्टर 7.8.9.10, देवा साहू, दुर्ग संभाग पूर्व संयोजक युवा प्रकोष्ठ, केशव साहू,संभाग पूर्व उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कबीर साहू, सुरज साहू, संयोजक रेड ड्रॉप, भिलाई चरोदा पूर्व संयोजक डॉ नीलेश साहू,अजीत साहू एवन कुमार साहू, कमलेश साहू, किशन साहू आदि ने बधाई दी है।

