ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा, पानी टंकी की दीवार ढहने से 2 महिलाओं की मौत, मासूम बच्ची घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां चिखली डैम के किनारे स्थित एक ईंट भट्टी में पानी की टंकी की दीवार ढह गई. दीवार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक मासूम की हालत गंभीर है. मासूम बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

पूरी घटना डौंडी थाना इलाके की है. यहां चिखली डैम किनारे स्थित एक ईंट भट्टी में मौजूद पानी टंकी के पास लोग नहा रहे थे. इस दौरान अचानक पानी टंकी की दीवार भरभराकर ढह गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची घायल हो गई है. मासूम बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

पानी टंकी की दीवार ढहते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है वह ईंट भट्टी में काम करने के लिए आई थीं. मृतक महिलाएं बलौदाबाजार की रहने वाली बताई जा रही हैं. मृतक महिलाओं की पहचान चंद्रकला पति निंद कुमार (45 साल) और आशा बारले पति सूरज बारले (29 साल) के रूप में की गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक ईट भट्टी में काम करने आई महिलाएं पानी की टंकी के नीचे नहाने बैठी थीं. उसी समय पानी की टंकी की दीवार टूट कर महिलाओं के ऊपर गिर गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...