दुर्ग में SIR का काम पूरा, मृत पाए गए 37,099 मतदाता

भिलाई। दुर्ग जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया गया है. प्रशासन अब नए सिरे से मतदाताओं की जांच और वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया में जुट गया है. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि बिना किसी रुकावट के 11 दिसंबर तक तय मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने का लक्ष्य है. इसके लिए जिले के सभी 1397 बीएलओ को फॉर्म-6 वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके जरिए नए मतदाता नाम जुड़वा सकेंगे और पात्र मतदाता अपने पोलिंग बूथ बदल सकेंगे. यह प्रक्रिया वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद शुरू होगी.

आपको बता दें कि एसआईआर स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग जिले में 37,099 मतदाता मृत पाए गए हैं. इनमें सर्वाधिक 8,956 मृत मतदाता दुर्ग शहर में दर्ज हुए हैं, जबकि भिलाई नगर में सबसे कम 4,120 पाए गए. इसके अलावा करीब 1.50 लाख मतदाता ऐसे मिले, जो अपने पुराने पते पर नहीं रहते हैं. इन्हें स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की श्रेणी में रखा गया है. वहीं 51,059 वोटर्स ऐसे पाए गए, जिनका कोई पता उपलब्ध नहीं हो सका. एसआईआर मैपिंग में यह भी सामने आया कि 4.42 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में भी मिला, जिन्हें कैटेगरी A में रखा गया है.

एसआईआर 4.48 लाख वोटर्स ऐसे मिले, जिनका नाम 2003 में नहीं था लेकिन 2025 की सूची में शामिल है, उन्हें कैटेगरी B में स्थान मिला है. इसके अलावा 69,057 मतदाताओं का डेटा 2003 में उपलब्ध नहीं हो सका. वहीं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि 6 विधानसभाओं में फॉर्म का डिजिटल लाइसेंस 100% पूरा कर लिया गया है. जिन मतदाताओं को मॉम एवं कलेक्टेबल श्रेणी में रखा गया था जैसे मृत्यु, पता परिवर्तन, सिग्नेचर से इंकार या अनुपस्थिति उन सभी का री-वेरिफिकेशन भी जारी है, ताकि वोटर लिस्ट को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन किया जा सके.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...