‘लुटेरा दूल्हा’ गुजरात से गिरफ्तार, चार शादियां की, दुर्ग में महिला को झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लुटेरे दुल्हे का मामला सामने आया है. दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने झूठी पहचान और फर्जी विज्ञापनों के सहारे महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था. आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी (54) पहले ही तीन महिलाओं से शादी कर चुका था, लेकिन उसने अपनी यह सच्चाई छिपाकर चौथी महिला से भी शादी कर ली.

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी समाचार पत्रों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन छपवाकर महिलाओं का भरोसा जीतता था. इसके बाद शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल लेता था. शिकायतकर्ता महिला के साथ भी आरोपी ने यही तरीका अपनाया. पहचान छिपाकर शादी की और धीरे-धीरे लाखों रुपये ठग लिया.

झांसा देकर की 32 लाख की ठगी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फरवरी 2022 में जरूरी खर्च बताकर 2 लाख रुपये, फिर जनवरी 2024 में 6 लाख रुपये कैश लिए. दोनों रकम महिला ने बैंक से लोन लेकर दी और आज भी उसकी किस्तें भर रही है. आरोपी यही नहीं रुका, उसने पीड़िता के गहने गिरवी रखवाकर 1 लाख 30 हजार रुपये का गोल्ड लोन तक निकलवाया.

पुलिस ने आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार
2021 से 2024 के बीच आरोपी ने गूगल पे और बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 18 लाख रुपये ले लिए. जब भी दुर्ग आता, पीड़िता से अतिरिक्त पैसा भी ले जाता। इस तरह कुल ठगी की रकम पहुंच गई 32 लाख रुपये. 2024 में दुर्ग आने पर महिला की अनुपस्थिति में आरोपी उसके घर से 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए वह गुजरात में छिपा हुआ था. मोहन नगर पुलिस की टीम ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...