CG-आंध्र बॉर्डर पर भीषण हादसा : घाट से खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, कई घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को उठाकर भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बस में कुल 40 यात्री सवार थे। सुबह 12 दिसंबर को बस अरकू से रायलसीमा चिंटूर की ओर जा रही थी। घाट के खतरनाक मोड़ों के बीच अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे नीचे खाई में जा गिरा। घटना के बाद सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा कि बस नीचे फंस गई है और कई यात्री सड़क पर पड़े थे। सड़क पर शव, टूटे बैग और यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम तुरंत पहुंची। मौके से 9 यात्रियों के शव बाहर निकाले गए। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि हादसा चिंटूरू और भद्राचलम के बीच बेहद खतरनाक घाट रोड पर हुआ। रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...