भिलाई के प्रशम ‘हिंदू’ को बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो के बनाए गए प्रदेश सह-प्रमुख, नेशनल में ला चुके हैं कई मेडल, प्रदेशभर में खेल और कला को आगे बढ़ाने करेंगे काम

भिलाई। राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशम हिंदू को आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रशम को प्रदेश संगठन में यह जिम्मेदारी उनके कार्यों को देखते हुए दी गई है। प्रदेशभर के 60 युवाओं को प्रदेश संगठन में मौका मिला है, जिनमें प्रशम का भी नाम है। प्रशम को भाजयुमो के प्रदेश सह-प्रमुख बनाया गया है। वे खेल एवं कला का जिम्मा संभालेंगे। उनकी इस नियुक्ति से प्रदेशभर के खिलाड़ियों और कला क्षेत्र से जुड़े युवाओं में हर्ष का माहौल है।

युवाओं के हित में किए गए उनके कार्यों को देख प्रदेश संगठन ने यह मौका प्रशम को दिया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने की है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी हो चुका है।

आपको बता दें कि प्रशम वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वहीं नेशनल में पावर लिफ्टिंग के प्लेयर भी हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के लिए मेडल भी ला चुके हैं। सेंट थॉमस कॉलेज के स्टूडेंट्स यूनियन प्रेसिडेंट भी रहे हैं और पिछले कार्यकाल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे हैं।

प्रशम ने कहा कि वे शुरू से ही युवाओं के हित के लिए खड़े रहे हैं। कई स्टेट व नेशनल टूर्नामेंट करा चुके हैं और आने वाले दिनों में युवाओं, खिलाड़ी व कला क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बेहतर काम करेंगे। प्रशम ने संगठन के नेताओं का आभार माना है और कहा है कि वे उनकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...