दुर्ग में गर्लफ्रेंड की हत्या कर रायपुर में फेंका शव, आरोपी बॉयफ्रेंड UP से गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को रायपुर में फेंका था। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट कर मार डाला। पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात को सुसाइड बताने के लिए नाबालिग के मोबाइल से आत्महत्या करने जैसे चैट भी किए। पुलिस ने नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर भी है। रायपुर के 11 मकानों में 60 लाख के जेवरों की चोरी कर चुका है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 22 नवंबर 2025 को रायपुर के अमलीडीह सोलस हाइटस कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में 16 साल की नाबालिग लड़की का संदिग्ध हालत में शव मिला था। शव की सूचना पर मौके पर थाना न्यू राजेंद्र नगर और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम पहुंची।

पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की तेलीबांधा के काशीराम नगर की रहने वाली है। पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी। 2 दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

इसी बीच 22 नवंबर 2025 की दोपहर स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास उसकी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश की हालत देखकर नाबालिग की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की मौत गला दबाने से हुई है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाना में अपराध दर्ज किया गया। मर्डर के एंगल से पुलिस ने जांच तेज की। केस से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच की। नाबालिग के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और मुखबिरों से आरोपी की पहचान की कोशिश की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को आखिरी बार तेलीबांधा के देवार बस्ती निवासी शातिर चोर हरीश पटेल (23) और राहुल पटेल के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब दोनों के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि लड़की के दोनों युवकों के साथ संबंध थे।

वारदात के बाद से दोनों कुछ दिनों से फरार थे। पुलिस को इन दोनों पर शक हुआ। जब दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम ने पकड़ने की कोशिश की तो दोनों आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। काफी प्रयास के बाद टीम ने आरोपी हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...