भिलाई में हादसा : तेज रफ्तार बना काल, सूमो और पिकअप में भिड़ंत, ड्राइवर की मौत

भिलाई। दुर्ग जिले में नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर सूमो और सब्जी से भरे पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सूमो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरहौला निवासी अमन कुमार बंधे (23) के रूप में हुई है। अमन रविवार की शाम सूमो वाहन से अहिवारा से धमधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नंदिनी-खुंदनी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से उसकी सूमो की सीधी भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद सूमो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे मॉर्च्युरी भिजवाया।

इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतर गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी और उसकी बहनों को गाली देना गंभीर मानसिक...

बिलासपुर। पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक अहम फैसले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा है कि पति का पत्नी और उसकी...

संदिग्ध परिस्थिति में दंतैल हाथी की मौत, गांव में...

जशपुर। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव में एक दंतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है।...

CG News: अब सीमांकन के लिए नहीं जाना पड़ेगा...

रायपुर। जमीन के सीमांकन से जुड़े कामों को लेकर आम लोगों के लिए राहत की खबर है। अब सीमांकन आवेदन और प्रतिवेदन के लिए...

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की...