CG में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिनदहाड़े अज्ञात कार सवार बदमाशों ने कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग का ग्राम केसलपुर में सड़क निर्माण का ठेका कार्य चल रहा था। सुबह के वक्त वह ग्राम केसलपुर निर्माण स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। तभी कार सवार तीन लोगों ने अक्षय गर्ग का रास्ता रोककर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद फरार हो गये। आनन फानन में अक्षय गर्ग को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने परीक्षण उपरांत अक्षय गर्ग को मृत घोषित कर दिया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वे खुद घटनास्थल के लिए रवाना हुए है। हमलावर कौन थे ? किस हथियार से हमला किया गया ? ये अभी जांच का विषय है। वहीं इस हत्याकांड के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा होेने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर भाजपा नेता की हत्या करने वाले फरार कार सवार तीन लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...