रायपुर से बिलासपुर तक बनेगी 8 लेन सड़क, परियोजना में एक हजार करोड़ होंगे खर्च, DPR तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही प्रदेश की पहली 8 लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है. रायपुर से बिलासपुर हाईवे को सिमगा तक 8 लेन में तब्दील करने की योजना पर काम तेज हो गया है. इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है.

करीब 126 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसे 3 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना पर लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम एनएचएआई (National Highways Authority of India) करेगा. योजना के अनुसार रायपुर से सिमगा तक सड़क को 8 लेन में बदला जाएगा, जबकि सिमगा से बिलासपुर तक का हिस्सा 6 लेन का होगा.

8 लेन सड़क बनने से रायपुर और बिलासपुर के बीच यात्रा का समय घटेगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार चौड़ीकरण के लिए अलग से भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सड़क के दोनों ओर पहले से ही राष्ट्रीय राजमार की जमीन उपलब्ध है. करीब 126 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

रायपुर-बिलासपुर मार्ग प्रदेश का सबसे व्यस्त सड़क मार्ग माना जाता है. इस सड़क से रोजना करीब 40 से 45 हाजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या हल्के वाहनों की होती है. लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लंबे समय से इस मार्ग को 8 और 6 लेन में विस्तारित करने की मांग की जा रही थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...