हाईकोर्ट ने कहा – I Love You कहना, हाथ पकड़ना, महिला की मर्यादा का उल्लंघन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि आरोपी द्वारा एक महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए “I Love You” कहना उसकी मर्यादा का उल्लंघन है. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लड़की के साथ खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में किसी युवा लड़के का ऐसा व्यवहार बहुत आपत्तिजनक है.

जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी उस व्यक्ति की दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई कर रहे थे, जो घटना के समय 19 साल का था. पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे खींचने और कथित तौर पर स्कूल से लौटते समय “आई लव यू” कहने के आरोप में उसे आईपीसी और पॉक्सो की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा सुनाई गई थी.

हाईकोर्ट ने कम की आरोपी की सजा
रायगढ़ जिले के भूदेवपुर थाना में 28 नवंबर 2019 को स्कूल से लौट रही छात्रा छेड़छाड़ की शिकार हुई थी. रायगढ़ के फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी को दो अलग-अलग धाराओं में तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई थी। हाई कोर्ट में मामला लगा तो लड़की की उम्र साबित नहीं होने पर हाईकोर्ट ने आरोपी को 1 साल की सजा दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...