मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब स्टूडेंट्स को इस डेट तक मिलेगा मौका

रायपुर। नर्सिंग कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए गुड न्यूज है. भारतीय नर्सिंग परिषद (Indian Nursing Council) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही नर्सिंग, PBBSC(N), ANM, GNM और MSc पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब देशभर के सभी नर्सिंग संस्थानों में 31 दिसंबर 2025 तक प्रवेश लिया जा सकेगा.

नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया. दरअसल, 2 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया था. इसी के बाद देश भर के नर्सिंग कॉलेज और संस्थानों में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया.

छत्तीसगढ़ के हजारों स्टूडेंट्स को फायदा होगा
इस फैसले के बाद देश भर के लाखों छात्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के नर्सिंग स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा. राज्य में कुल 7811 सीट हैं. पहले चरण के लिए 4147 सीट खाली हैं. NIC द्वारा तय की गई योग्यता अनुसार जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 45 फीसदी और एससी, एसटी एवं ओबीसी के छात्रों के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य है.

बीएससी नर्सिंग में एंट्रेंस एग्जाम से मिलेगा प्रवेश
भारतीय नर्सिंग परिषद ने ये भी साफ कर दिया है कि बीएससी नर्सिंग के लिए एडमिशन राज्य सरकार द्वारा आयोजित एंट्रेस अथवा यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से ही किया जाएगा. INC ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 के बाद कोई भी प्रवेश मान्य नहीं होगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...